जसराना। थाना जसराना के नगला शादी मोड़ के पास बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो में बैठीं सवारियों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कस्बा जसराना से सवारियां लेकर ऑटो शिकोहाबाद की तरफ जा रहा था। एटा शिकोहाबाद मार्ग के नगला शादी मोड पर अचानक बाइक सामने आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे में उसमें बैठे अंतराम (35), रेखा निवासीगण अकबरपुर कुतकपुर थाना जसराना, कमला देवी निवासी वीलाखेड थाना वेदपुरा इटावा एवं अन्य सवारी घायल हो गए। संवाद