फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: डीएम ने धान की नमी मापक यंत्र से जांचने के दिए निर्देश

Mon, 02 Nov 2020 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मंडी समिति में क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डीएम सुखलाल भारती ने सोमवार को जीटी रोड स्थित मंडी समिति पहुंचकर धान खरीद का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों को नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांचने के निर्देश दिए। वहीं केंद्र प्रभारियों से आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


मंडी में डीएम सबसे पहले खाद एवं रसद विभाग के केंद्र पर पहुंचे। यहां केंद्र प्रभारी भगवत स्वरूप से आवंटित लक्ष्य के बारे में जानकारी की। केंद्र प्रभारी ने बताया धान खरीद के तहत 3000 क्विंटल का लक्ष्य मिला है। अभी तक कुल 800 क्विंटल की खरीद हो गई है। जबकि मक्का खरीद में 9000 क्विंटल का लक्ष्य मिला है। यहां 350 क्विंटल मक्का की खरीद कर ली गई है। इसके बाद वह भारतीय खाद्य निगम केंद्र पर पहुंचे। यहां 300 एमटी के सापेक्ष सिर्फ 15 एमटी धान की खरीद की गई है।

डीएम ने दोनों केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि अच्छे किसानों से संपर्क कर आवंटित लक्ष्य की पूर्ति करें। किसानों को जानकारी दी जाए कि सामान्य धान 1868 एवं ग्रेड. ए धान की खरीद 1888 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने किसानों को केंद्र पर धान लाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से कहा अगर किसी को कोई समस्या है तो टोलफ्री नंबर 18001800150 पर अथवा जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9557643628 पर संपर्क कर सकता है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार,जिला खाद्य विपणन अधिकारी नन्द किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें