फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी क्लब ने जीती फुटबॉल लीग चैंपियनशिप

विज्ञापन
जीआईसी मैदान पर हुए जिला फुटबॉल लीग में विजेता टीम को ट्रॉफी देते पदाधिकारी - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में जीआईसी क्लब ने खिताब जीता। फाइनल मैच में जीआईसी क्लब ने जीआईसी को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैच खेल गए। सेमीफाइनल स्टेडियम ए और जीआईसी क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें जीआईसी क्लब ने स्टेडियम ए को 2-0 से हरा दिया। दूसरा मैच जीआईसी व कॉन्वेंट के बीच खेला जाना था लेकिन कॉन्वेंट की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया जिसकी वजह से जीआईसी टीम को वॉक ओवर दिया गया।
फाइनल मैच जीआईसी व जीआईसी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें जीआईसी क्लब ने जीआईसी टीम पर 3-0 से जीत हासिल की। जीआईसी क्लब से अर्जुन को गोल्डन बूट दिया गया। अर्जुन ने लीग में कुल 11 गोल किए थे। संचालन अनिल शर्मा टिल्लू ने किया वहीं निर्णायक की भूमिका अविनाश शर्मा, सुभाष चौहान, सेवाराम व सुमित यादव ने निभाई। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार, बीईओ सकीट भारती शाक्य, देवेंद्र यादव बंटी, राजीव यादव, संजीव यादव, मनोच कोच, नेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें