एटा के जलेसर में जीएसट ने तड़के छापेमारी कर करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि रेहड़ी वालों के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर गिलट आभूषण कारोबार में टैक्स चोरी की जा रही थी। कार्रवाई से उद्योग जगत में हड़कंप मच गया।
एटा के जलेसर में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने बुधवार सुबहबड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया। आरोप है कि रेहड़ी-पटरी वालों के नाम पर फर्जी कंपनियां खड़ी की गई थीं, जिनके जरिए गिलट के आभूषण कारोबार में बोगस बिल जारी कर भारी टैक्स चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तड़के 5 बजे से ही टीम ने मोहल्ला अकबरपुर, हवेली मंडी, जवाहरगंज सहित आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। विभाग की अब तक की जांच में करोड़ों रुपये की चोरी सामने आ चुकी है, जबकि अनुमान लगाया जा रहा है कि यह रकम और अधिक हो सकती है।
अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर के उद्योग जगत में हड़कंप मच गया। घबराहट में कई कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान और फैक्ट्रियां बंद रखीं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत से ही जलेसर नगर में लगभग एक दर्जन जीएसटी की छापेमार कार्रवाइयां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
जीएसटी विभाग की लगातार कार्रवाई से आक्रोशित होकर घुंघरू-घंटी उद्योग मंडल ने पिछले महीने हड़ताल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा था। समाचार लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई जारी थी।