फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे 5 अभ्यर्थी पकड़े

Sat, 01 Feb 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के पुलिस लाइन में मानक परीक्षण के साथ ही दस्तावेज भी जांचा जा रहे हैं। शुक्रवार को अलीगढ़ और हाथरस जिलों के 5 अभ्यर्थी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र के साथ पहुंचे। शक होने पर जानकारी की गई, तो फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जांच दल में शामिल इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी गगन गौतम निवासी प्रकाश नगर मुरसान रोड थाना सादाबाद, सचिन निवासी जजीपुरा ओर अतुल राणा निवासी कोकिना कलां थाना सहपऊ जिला हाथरस, संसवीर सिंह निवासी खेड़िया बुजुर्ग थाना टप्पल और विपिन कुमार निवासी मजूपुरा शुभकरा थाना गोंडा जिला अलीगढ़ पारिवारिक सदस्यों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। हम लोगों को शक हुआ तो दस्तावेज की जांच कराई गई और संबंधित विभाग से जानकारी ली गई।
इसके बाद पता चला कि इस प्रकार का कोई भी अभ्यर्थी नहीं है। इनको गिरफ्तार कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर पुलिस ने जेल भेजा है। मानक परीक्षण और प्रमाण पत्र जांच को पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। किसी प्रकार का कोई भी फर्जीवाड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें