फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.5 किलोमीटर की दौड़ में देवेंद्र, निधि अव्वल

Tue, 16 Aug 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
2.5 किलोमीटर की दौड़ में देवेंद्र, निधि अव्वल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल द्वारा क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता एवं हयूमन वेलफेयर डवलपमेंट एंड एजूकेशनल सोसायटी ने अन्य खेलों का आयोजन किया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी के विजयेंद्र पाण्डियन, केएपीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. वीके तौमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य ने कहा कि खेलों में सहभागिता से ही खिलाड़ी की पहचान होती है। दर्जनों बालक व बालिकाएं 2.5 किलोमीटर की दौड़ में उत्साह से दौड़े। बालक वर्ग में देवेंद्र यादव, राजेश्वर यादव, दिलीप कुमार, बालिका वर्ग में निधि चौधरी, हेमश्री, कुमारी दर्शन विजेता रही। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी मंजूर आलम, डा. प्रवीन जादौन मौजूद रहे। हयूमन वेलफेयर डवलपमेंट एंड एजूकेशनल सोसायटी ने भी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विवाहित अविवाहित क्रिकेट मैच में अविवाहित टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की। वहीं 100 मीटर दौड़ में उपेंद्र, नीरज, अमित कुमार, 200मीटर दौड़ में अमित कुमार, उमेंद्र कुमार, आलेश कुमार हेमश्री पूजा चौहान निधि चौधरी, 400 मीटर दौड़ मे रोहित, तूफान सिंह, रितिक, 1500मीटर दौड़ में देवेंद्र कुमार प्रवेश कुमार, विपिन कुमार, ऊंची कूद में उपेंद्र कुमार, नीरज, चंदन कुमार मिश्रा, भाला फेंक में राहुल कुमार, अमित कुमार, सोनू  वीरेश, चक्का फेंक में राहुल कुमार, नवीन कुमार, हेमन्त कुमार, पूजा चौहान,मीनू धनगर, द्रोपा विजयी रही। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान जिला क्रीड़ाअधिकारी इस्लाम फारूखी, बबलू चौधरी, प्रदीप जादौन, शाविर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें