फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास या मजाक : बनने के 2 माह के अंदर ही उखड़ गई सड़क

Tue, 13 Feb 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में विकास कार्यों के बढ़ाने के लिए लगातार शासन प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी काम कराने वाले ठेकेदार लापरवाही बरते रहे हैं। जिसका परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जेल रोड से घिलौआ तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। एक ओर से सड़क बन रही है तो दूसरी ओर से उखड़ती जा रही है।
विज्ञापन

शहर के नजदीक ही जेल रोड से घिलौआ तक सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क पर मरम्मत की जा रही है, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य में मानकों के अनुसार काम नहीं हो रहा है। इसके चलते आगे-आगे सड़क बन रही है तो पीछे से उखड़ती जा रही है। घिलौआ निवासी शोभित कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत की मई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि जेल रोड से पहोर तक सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से लापरवाही बरतते हुए काम किया है। जेल रोड से काम शुरू करके लगभग 1 किमी घिलौआ गांव से पहले हनुमान मंदिर तक ही सड़क की मरम्मत कराई गई है।
-
चंद दिनों में ही उखड़ी सड़क
जेल रोड से हनुमान मंदिर घिलौआ तक बनाई गई सड़क चंद दिनों में ही उखड़ गई। लोग कह रहे हैं कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से क्षेत्र की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। जनता के खून पसीने की कमाई को ठेकेदार लूटकर ले जा रहे हैं। सड़क एक ओर से बन रही है और दूसरी तरफ से उखड़ रही है।
विज्ञापन

-
कुछ समय पहले ही सड़क का निर्माण किया गया था, जो कि अब उखड़ने भी लगी है। इसको लेकर शिकायत भी गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। -सुकेश कुमार

जेल रोड से लेकर पहोर तक सड़क की मरम्मत का ठेका उठाया था। फिर घिलौआ से पहले पड़ने वाले हनुमान मंदिर तक ही सड़क बनाई गई वो भी अब उखड़ रही है। -रामनरेश सिंह

सड़क मरम्मत कराने में धांधली बरतने का मामला संज्ञान में नहीं है। सड़क बनने के एक माह में ही उखड़ गई है तो मामले को गंभीरता से जांच कराई जाएगी। -मुनेशवीर सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें