फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : खुशालगढ़ मार्ग बनकर तैयार, 5 साल बाद मिली राहत

Wed, 22 May 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक सकीट क्षेत्र शिकोहाबाद रोड से खुशालगढ़ के लिए जाने वाली सड़क करीब 5 वर्षों से टूटी पड़ी थी, इस मार्ग को बना दिया गया है। इसके कारण 5 गांवों के लोगों को राहत मिल गई है। सड़क पीडब्ल्यूडी के माध्यम से बनवाई गई है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद रोड स्थित थाना रिजोर के सामने से गांव खुशालगढ़ के लिए सड़क बनाई गई है, इस मार्ग पर गांव नगला बिके, चुरैथा आते हैं। इसके बाद जनपद फिरोजाबाद लग जाता है। इस मार्ग की स्थिति पहले से काफी खराब चल रही थी, नवीनीकरण कराने के लिए चुनाव से पहले ही मंजूरी ली गई थी। इसके बाद 2 किमी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 23 लाख रुपये की लागत से कराया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 5 साल से सड़क बेहद खराब थी, जर्जर हालत में होने के चलते निकलना मुश्किल हो जाता था। सड़क बनने के बाद से हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो गया है और काफी राहत मिल गई है।
सहायक अभियंता अभय सिंह यादव ने बताया कि मार्ग का नवीनीकरण करा दिया गया है, इस मार्ग पर 4 से 5 गांव आते हैं। 2 किमी सड़क का नवीनीकरण करीब 23 लाख रुपये से कराया गया है। आचार संहिता से पहले मंजूरी मिलने वाले कार्याें को वरीयता के आधार पर पूर्ण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें