फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 135 गांव में चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

Sun, 01 Jun 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के 135 गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। 12 जून तक चलने वाले इस अभियान में किसानों को तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि इसमें खरीफ फसल उत्पादन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, गन्ना, मत्स्य, सिंचाई, बैंक के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक एवं एफपीओ प्रतिभाग करेंगे। कृषि की उन्नत तकनीक, योजनाओं की जानकारी, पीएम किसान सम्मान, मृदा स्वास्थ्य, धान की सीधी बुआई, जैविक व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नए पात्रों का पंजीकरण ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं अन्य लोन से संबंधित निदान भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

यहां हुए आयोजन
डीडी कृषि ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को मारहरा विकासखंड के ग्राम मीरापुर, बुढर्रा, सराय अहमद खां, मिरहची, मेंहनी शोरा, हयातपुर माफी, जारथल, रसूलपुर गढ़ौली, बढ़ौली में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1 जून को विकासखंड मारहरा के ही ग्राम अचलपुर, सूरतपुर माफी, हजरतपुर करनपुर, सराय जरेलिया, समसपुर, गोकनी, सिरसा बदन, मुनव्वरपुर तथा हुसैनपुर ग्राम में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें