फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर मिला युवक का शव, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 30 May 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में शुक्रवार को विनोद (30) का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। पिता हरदयाल ने विनोद की ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरदयाल के अनुसार, विनोद की पत्नी से कुछ समय से अनबन चल रही थी। शुक्रवार को ससुराल वाले घर आए और बहू को समझाने के बजाय विनोद को ही बुरा-भला कहने लगे, जिससे वह परेशान हो गया। उनके जाते ही विनोद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें