फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के विरोध में अधिवक्ता रहे कार्य से विरत

Tue, 24 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 अधिवक्ता चैंबर पर सोमवार की शाम हुई मारपीट का मामला बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी और कार्य से विरत रहे। उनका आरोप है कि पुलिस व ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और पैसे भी निकाल लिए। नगर प्रभारी व सिपाही को निलंबन करने व रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी। वहीं, पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां एसएसपी एसके वर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी है। बाद में अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश केके शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने रात को ही महिला को नारी निकेतन मथुरा भेज दिया है।
विज्ञापन



मंगलवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक के दौरान अधिवक्ता निशांत पुंढीर के चैंबर पर हुई घटना की निंदा की और एक दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। साथ ही नगर प्रभारी, सिपाही के निलंबन व उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। बाद में एकत्रित अधिवक्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्हाेंने एसएसपी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही हंगामा, लूट करने, महिला के साथ आए तीन साल के बच्चे के अपहरण करने की तहरीर महिला के पति सहित 10 नामजद व 25 अज्ञात सहित एसओ व सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। बाद में जनपद न्यायाधीश केके शर्मा को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। एसएसपी एसके वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एएसपी विसर्जन सिंह यादव को सौंप दी है। इस दौरान बार अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कंज, महासचिव सुनील यादव, विनीत मिश्रा, राकेश यादव, प्रशांत पुंढीर, जितेंद्र बघेल, नईम अहमद, संदीप मिश्रा मौजूद थे।


यह है मामला
एटा। एसएसपी को दी तहरीर में अधिवक्ता निशांत पुंढीर ने बताया कि सोमवार शाम एक महिला निवासी बावली सकीट, एक अन्य युवक तेजपाल के साथ विधिक राय लेने आई थी। महिला का कथित पति अशोक कोतवाली नगर प्रभारी के साथ दो जीपों व अन्य साथियों के साथ आ धमका और महिला के अपहरण का प्रयास किया। आरोप है इंस्पेक्टर ने कोई कार्रवाई न करते हुए आरोपियों को उकसाया। जानकारी पर पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित के जेब में रखे 10 हजार रुपये, राकेश यादव के जेब से मोबाइल छीन लिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से पीड़ित अधिवक्ता का गला दबा दिया। इतना ही नहीं आरोपी महिला के तीन वर्षीय बच्चे का भी अपहरण कर ले गए हैं।
विज्ञापन



सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया था। उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं। किसी बालक का अपहरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-जमील मोहम्मद रावत, नगर प्रभारी कोतवाली एटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें