एटा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार की शाम को शहर में आएंगे। इस दौरान देर शाम पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें संबोधित करेंगे। वहीं रात्रि विश्राम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में करेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आ रहे हैं। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
कॉलेज के प्राचार्य ने सुबह इमरजेंसी से लेकर ओपीडी व वार्ड में व्यवस्थाओं को देखा और साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान इमरजेंसी में बने सेफ हाउस को देखा। वहीं डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में 16 चिकित्सक सहित 16 अन्य कर्मचारियों को लगाया गया। इसमें एसीएमओ सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी लगाए गए हैं। कुल चार टीमें बनाई गईं है। एक टीम में चार- चार चिकित्सक रखे गए हैं। डिप्टी सीएम 4: 50 पर पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचेगे। वहां से निरीक्षण भवन जाएंगे। छह बजे जीटी रोड स्थिति पार्टी
कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।