फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेकाबू हो रहा डेंगू, सास-बहू सहित 3 मरीज मिले

Thu, 14 Nov 2024 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिसिन वार्ड में भर्ती बुखार व डेंगू के मरीज।  - फोटो : मेडिसिन वार्ड में भर्ती बुखार व डेंगू के मरीज।
विज्ञापन
एटा। बुखार का प्रकोप जिले में कम नहीं हो रहा है। साथ ही डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार को सास-बहू सहित तीन महिलाएं डेंगू से पीड़ित मिली हैं। तीनों को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों 3000 तक मरीज रोजाना पहुंच रहे है। मरीजों की सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रहती है। यहां बुखार के पीड़ितों के अलावा सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज भी पहुंच रहे हैं। बुधवार को यहां दो कक्षों में 4 चिकित्सकों ने 630 मरीजों का उपचार किया। इसमें करीब 250 बुखार के मरीज रहे। डॉ. कौस्तुभ राज सिंह ने बताया कि सुबह-शाम की सर्दी भी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। ऐसे में वह बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। बुधवार को भी दोनों कक्षों में करीब 250 बुखार के पीड़ित रहे। इसके अलावा बाल रोग विभाग में 40 के लगभग बच्चे बुखार के रहे।
गांव रतिभानपुर निवासी अंजू (22) और उनकी सास आशा देवी (50) को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। दोनों को डेंगू पॉजिटिव आया। परिजन ने बताया कि 8 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में उपचार कराया लेकिन ठीक नहीं हुआ। इसके बाद यहां लेकर आए। इसके अलावा गांव विरामपुर निवासी 30 वर्षीय ज्योति को डेंगू पॉजिटिव आया। उसने बताया कि एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। गांव में दिखाया फायदा नहीं हुआ। मेडिकल कॉलेज में आकर जांच कराई तो डेंगू पॉजिटिव बताया है। बेटी रितु भी बुखार से परेशान है। उसको बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें