फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज की मांग पूरी न होने पर किया दुष्कर्म

Thu, 14 Nov 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां में महिला ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर गालियां देते हुए पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। जब उसने कहा कि उसके पिता मांग पूरी करने में असमर्थ हैं तो इन लोगों ने गालियां देते हुए बुरी तरह से पीटा। पति से शिकायत की तो वह भी इन लोगों के साथ मिल गया और मानसिक के साथ शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। कुछ समय बाद पति ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गले में दुपट्टा डालकर खींचा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने पहुंचे तो जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से जान बचाकर मैं थाने पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें