फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पार्किंग ठेगा निरस्त करने की उठाई मांग

Sat, 27 Jan 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका द्वारा ई-रिक्शा व ऑटो पार्किंग का ठेका उठाया गया है। जिसके तहत चालकों से शुल्क लिया जा रहा है। शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन आलोक कुमार को दिया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने ठेगा निरस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ई-रिक्शा ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। योगेश मिश्रा, रवि, भगवान सिंह, विपिन कुमार, वेदप्रकाश आदि ने कहा कि पालिका द्वारा पार्किंग का ठेका उठा दिया गया है। लेकिन पूरे शहर में एक भी पार्किंग स्टैंड नहीं बनाया गया है। जबकि हम लोगों से शुल्क लिया जा रहा है। कहा कि हम चालकों पर शहर में जाम लगाने के गलत आरोप लगाए जाते हैं। जबकि रोडवेज बस स्टैंड पर निगम अथवा डग्गामार बसें जाम का मुख्य कारण होती हैं। एटा में न कोई बड़ी फैक्टरी है और न ही अन्य कोई ऐसा उद्योग संचालित है जहां गरीब लोगों को रोजगार मिल सके। ऐसे में ई-रिक्शा, ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चालकों ने ठेका निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें