फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसानों की समस्याओं के समाधान पर किया मंथन

Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट ​स्थित धरना स्थल पर एसडीएम राजकुमार मौर्य को ज्ञापन सौपते भाकियू राष्ट्रीयतावादी के 
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की मासिक पंचायत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर हुई। पंचायत की अध्यक्षता रामकिशोर और संचालन रमेश चंद्र ने किया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की मांग उठाई गई। इसके बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजकुमार मौर्य को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जुगेश कुमार यादव ने कहा कि तहसीलों में किसानों की खतौनियों में दर्ज विभिन्न गाटा संख्याओं के लिए अलग-अलग फर्द जारी की जाती हैं, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसान नेताओं ने मांग की कि गल्ला मंडियों में मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित किया जाए। खाद की कालाबाजारी पर भी अंकुश लगाए की मांग की गई। इस दौरान रमेश चंद्र कुशवाहा, रामप्रकाश वर्मा, भूदेव सिंह, लाल सिंह, मुकेश कुमार वर्मा, हरबंस सिंह, जगबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।



जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए उठाई मांग

जलेसर। जर्जर सड़कों में पानी भरने पर किसानों ने चेतावनी दी है। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने शुक्रवार को एसडीएम से पीयूष रावत से मुलाकात कर क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत कराने को कहा है। किसान नेता ने पांच दिन में क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। मांग करने वालों में संजय बघेल, मोती बघेल, आकाश गुप्ता, गुलशन ठाकुर, राजू ठाकुर, कमलेश यादव, मंजीत ठाकुर, विपिन, रवि मित्तल, रोहित कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद

कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एसडीएम राजकुमार मौर्य को ज्ञापन सौपते भाकियू राष्ट्रीयतावादी के 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें