फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सेवानिवृत्ति पर जिला स्वास्थ्य निरीक्षक को दी गई विदाई

Fri, 05 Jun 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य निरीक्षिका प्रेमलता यादव को भावभीनी विदाई देते सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद। स्रोत
विज्ञापन
एटा। सीएमओ कार्यालय में कार्यरत जिला स्वास्थ्य निरीक्षक प्रेमलता यादव के सेवानिवृत्त होने पर सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे एवं सराहनीय सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रेमलता यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं निभाईं। सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिह्न आदि भेंटकर सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान वातावरण भावुक हो गया। प्रेमलता यादव ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें