फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएलएड परीक्षा आज से, 17 केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Sun, 20 Sep 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएलएड परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। एटा और कासगंज में परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के कुल 11,887 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही सचल दल भी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर के 6718 और तृतीय सेमेस्टर के 5169 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21 से 23 सितंबर और तृतीय सेमेस्टर की 24 से 26 सितंबर तक होगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा विभाग और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उप शिक्षा निदेशक आराध्य उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक मजिस्ट्रेट भी निगरानी करेंगे। नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने सचल दल गठित किए हैं।
केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें