फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुखार ने जिले को अपनी चपेट में ले रखा है। निजी पैथोलॉजी वाले और कई निजी चिकित्सक बुखार पीड़ितों को प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू बता रहे हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने कहा कि प्लेटलेट्स वायरल बुखार में भी कम हो जाती हैं। केवल प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं है।
विज्ञापन

बुखार के कारण निजी नर्सिंग होम से लेकर मेडिकल कॉलेज में भीड़ बनी हुई है। जांच कराने के बाद पीड़ित नर्सिंग होम व झोलाछापों के यहां इलाज करा रहे हैं। इसको लेकर सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि बुखार आने पर झोलाछाप के यहां न जाएं। मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों के लिए सुविधाएं है, वहां अपना इलाज कराएं। उन्होंने कहा झोलाछाप डेंगू का भय दिखाकर मरीजों को अधिक क्षमता की और अनावश्यक दवाएं दे देते हैं। इससे मरीज की हालत और बिगड़ जाती है। उन्होंने बताया कि 40 हजार प्लेटलेट्स होने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पताल आएं जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें