फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत-फोटो

विज्ञापन
सकीट स्थित तालाब में युवक के डूबने के बाद तालाब किनारे लगी भीड़।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/सकीट। थाना व कस्बा सकीट स्थित पीर का ताल (तालाब) में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। वह अपनी बुआ के घर दो घंटे पहले ही आया था और तालाब में नहाने चला गया। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव उजारपुरा निवासी शनि कुमार (18) पुत्र अजयपाल सिंह अपनी बुआ राजबेटी निवासी मोहल्ला काजी के घर पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे आया।
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ तालाब में नहाने चला गया। युवक के फुफेरे भाई रिंकू ने बताया कि शनि के माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। ज्यादातर समय सकीट में हमारे पास ही रहता था। तालाब से खनन होने की वजह से यह काफी गहरा हो चुका है। इसकी वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि नहाते समय युवक की डूबने से मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें