फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिल्ली से बस में लौट रहे युवक की मौत

Tue, 23 Jul 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। बस के चालक-परिचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा मुख्यालय भिजवाया।
विज्ञापन

थाना हरपालपुर हरदोई के सिखवापुर निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। सोमवार को घर लौट रहे थे। दिल्ली से हरदोई डिपो में सवार होकर सांडी के लिए टिकट बनवाया। बस के चालक अनिल कुमार ने बताया कि अलीगढ़ स्टॉप पर बस रुकी। जहां शैलेंद्र ने कुछ दवा खाई और अपनी सीट पर बैठ गए। उन्हें कुछ बेचैनी हुई तो पानी पिलाया इसके बाद वह लेट गए। बस सुमोर स्थित एक ढाबा पर रात करीब 11 बजे रुकी। जहां सभी सवारियां खाने-पीने के लिए उतरीं। इस दौरान किसी ने देखा कि शैलेंद्र निढाल पड़े थे। हिलाने से भी कोई हरकत नहीं हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और चालक-परिचालक व सवारियों से पूछताछ की। मृतक के परिजन को सूचित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें