फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, भाई ने लगाया उकसाने का आरोप

Wed, 15 May 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बाबसा में किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मृतक के भाई ने पहली पत्नी व उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिनेश निवासी मोहल्ला पोश्तीखाना थाना सकीट ने बताया कि भाई मुकेश (42) कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बाबसा में कुंवरपाल सिंह के मकान में किराए पर रहता था। अवागढ़ थाना क्षेत्र के वसुंधरा में वैल्डिंग की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की रात उसने पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मुकेश के शव को फंदे से उतारा। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
दिनेश ने बताया कि मुकेश की पहली शादी गीता निवासी घनाजपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी के साथ हुई थी। बाद में दोनों अलग हो गए। मुकेश ने इटावा निवासी ममता से दूसरी शादी कर ली थी। जबकि गीता सकीट में ही एक व्यक्ति के साथ रहने लगी। दिनेश के मुताबिक 10 दिन पूर्व कुछ लोगों ने बसुंधरा में जाकर मुकेश को धमकाया था। उसी के चलते मंगलवार की रात में उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर का कहना है कि ममता ने बताया कि मुकेश सकीट में बना हुआ मकान और कुछ जमीन बेचना चाहता था। कहता था कि तुझे कुछ नहीं दूंगा। इसी बात को लेकर मंगलवार की शाम दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। जिसके चलते देर रात मुकेश ने फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
-
मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी तथ्य निकल कर आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें