फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल गए कासगंज के युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। 15 दिन पहले मैनपुरी जनपद के कस्बा कुरावली में ननिहाल गए युवक का शव शनिवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज रोड पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर शनिवार को कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के गांव स्यासू निवासी सूर्यकांत ने बताया उसके चाचा का 18 वर्षीय पुत्र अवनीत सहावर में ही एक ईंट भट्ठे पर कार्य करता है। 15 दिन पहले वह गेहूं कटवाने के लिए अपनी ननिहाल कुरावली गया था।
शनिवार सुबह उसे कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि अवनीत का शव अलीगंज रोड पर पुल के नीचे पड़ा मिला है। अवनीत यहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक का शव पुल के नीचे शनिवार सुबह मिला था। परिजन को जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें