एटा। नगर पालिका परिषद अलीगंज में 22 लाख रुपये के गबन का आरोप पालिकाध्यक्ष और जेई पर लगाया गया है। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई है।
नगर पालिका परिषद अलीगंज में मोहल्ला गोविंददास में तालाब का गहरीकरण व नाली निर्माण का कार्य न होने की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 14वें वित्त आयोग से साल 2019 में मोहल्ला गोविंददास में स्थित तालाब का गहरीकरण व नाली निर्माण का कार्य लगभग 22 लाख रुपये की लागत से कराया जाना था।
लेकिन इसमें अवर अभियंता, पालिकाध्यक्ष ने धनराशि का बंदरबांट कर लिया। जबकि यहां पर कोई तालाब ही नहीं है। वहीं नगर पालिका परिषद अलीगंज के अधिशासी अधिकारी केएन मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला गोविंददास में मेरे चार्ज लेने से पहले काम कराया गया था। तालाब न होने की बात गलत है। यहां पर करीब 22 लाख की लागत से काम कराया गया था।