फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतका श्रद्धा का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव कायमपुर में शनिवार सुबह के वक्त कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव कायमपुर निवासी अंकित की पत्नी श्रद्धा का शव फंदे से लटका मिला। सुबह गांव के लोगों को जानकारी हुई तो आस-पास में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग भाग लिए। पुलिस ने छत से झूल रहे शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया है। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मैनपुरी जिले के गांव अंजनी निवासी श्रद्धा की मां सुनीता ने बताया करीब दस माह पहले अंकित से बेटी की शादी की थी। उन्होंने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में दहेज हत्या का आरोप लगाया है।





दो साल पहले प्रसव के दौरान हो गई थी पहली पत्नी की मौत

गांव के लोगों ने बताया कि अंकित की पहली शादी दो साल पहले हुई थी। पहली पत्नी की प्रसव के दौरान ब्लीडिंग अधिक होने की वजह से मौत हो गई। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे थे जिसमें 4 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। वहीं दूसरी शादी उसकी भाभी की सगी बहन के साथ हुई थी।
विज्ञापन





सकीट क्षेत्र के गांव कायमपुर में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। तहरीर मिलने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी। - श्याम नारायण सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें