फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवजात के आने की खुशी मातम में बदली, मां की डांट से नाराज युवती ने फंदे पर लटककर दी जान; मची चीख-पुकार

Fri, 14 Aug 2026 09:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

युवती अपनी भाभी की देखरेख में मदद करने के लिए आई थी। शुक्रवार को युवती ने अपनी मां से गांव वापस जाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती कमरे में चली गई। फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में जिस घर में तीन दिन पहले नवजात के आने की खुशी थी वहां अचानक युवती की मौत से खुशियां गम में बदल गईं। कोतवाली नगर क्षेत्र के अशोक नगर में शुक्रवार को एक युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मां से हुई कहासुनी के बाद युवती क्षुब्ध थी। वह तीन दिन पहले प्रसव के बाद अपनी भाभी की देखरेख के लिए मां के साथ गांव से आई थी।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी अर्चना (22) अपनी मां के साथ अशोक नगर में रहने वाली अपनी भाभी के पास आई थी। करीब तीन दिन पहले ही उसकी भाभी का प्रसव हुआ था। अर्चना भाभी की देखरेख में मदद करने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी की भी बात चल रही थी। मृतका के मामा सुरेंद्र शाक्य ने बताया कि शुक्रवार को अर्चना ने अपनी मां से गांव वापस जाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अर्चना कमरे में चली गई।

दोपहर करीब 12 बजे उसने कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजन को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें