फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने लिया बदला: ससुराल वालों ने घर से निकाला तो महिला ने यूं सिखाया सबक; पानी के लिए भी तरस गए सास-ससुर

Fri, 15 Sep 2023 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए बहू ने ऐसा काम किया कि सास-ससुर के होश ठिकाने आ गए। पीड़िता को घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वो धरने पर बैठ गई। उसने घर की लाइट काट दी। ससुराल वाले बिजली कटने से पानी तक के लिए तरस गए। 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में एक सप्ताह से ससुराल के बाहर धरने पर बैठी बहू घर में नहीं घुस सकी। बहू ने चार दिन पहले बिजली का तार काट दिया। इसकी वजह से सास-ससुर पानी को तरस गए। जानकारी मिलने पर बृहस्पवितार को सीओ और कोतवाली प्रभारी पहुंचे और महिला को समझा-बुझाकर धरना से हटाया। जिसके बाद घर की बिजली आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन


यहां की है घटना 
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शोभाराम के पुत्र हरीश की शादी आकांक्षा के साथ हुई है। आकांक्षा का आरोप है कि मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और घुसने नहीं दिया गया। उसने घर में अंदर जाने का प्रयास किया। लेकिन सास विरमा देवी सहित सभी ने मकान का दरवाजा बंद कर लिया। इसकी वजह से एक सप्ताह से ससुराल के बाहर बैठकर मायके वालों के साथ धरना दे रही है।

ये भी पढ़ें -  मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
विज्ञापन


 
विज्ञापन

चार दिन पहले काट दी घर की बिजली 
सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि धरना पर बैठी महिला ने चार दिन पहले घर की बिजली काट दी थी। बुजुर्ग सास मकान में अंदर थी, वह काफी परेशान थी। गर्मी में बिजली की वजह से परेशानी के साथ ही पानी की भी समस्या खड़ी होने की जानकारी मिली। 

ये भी पढ़ें -  UP: पति ने अंडा करी बनाने के लिए कहा, गुस्साई पत्नी ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती


तहरीर के बाद दर्ज हुआ मुकदमा 
नेहरू नगर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। महिला धरने से हट गई है। विवाहिता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें -  घरवाली की करतूत: पति को अस्पताल में छोड़ा, इलाज का पैसा लेकर फरार हुई पत्नी और ससुरालीजन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें