फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी सास को पीटने वाली बहू को पुलिस ने दबोचा-फोटो

विज्ञापन
जलेसर में सास को पीटने की आरोपी बहू को लेजाती पुलिस- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा, जलेसर। बहू द्वारा बूढ़ी सास को पीटने का वीडियो सोमवार देरशाम से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने बहू की पहचान कर सिटीजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी रामबाबू सिंह की मौत के बाद पत्नी गुड्डो देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मानसिक रूप से बीमार गुड्डो देवी तरह-तरह की हरकतें करती रहती हैं। इसी बात से क्षुब्ध पुत्रवधू ज्योति पत्नी मुकेश ने सोमवार को उन्हें डंडों से पीटा और ठंडा पानी डालकर प्रताड़ित किया। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रदेश स्तर तक पहुंच गया। जिसका संज्ञान लेकर जिले की पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो को देखा और बूढ़ी सास को पीटने वाली महिला ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह ने बताया है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सिटीजन एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें