फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से किशोरी को ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक युवक ने धोखे से साथ ले जाकर युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर आकर युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 14 जनवरी को विकास पुत्र रमेश चंद्र निवासी ततारपुर माफी थाना व जिला कासगंज नाबालिग बेटी को धोखे से अपने साथ ले गया। आरोपी ने कस्बा मिरहची में अपने रिश्तेदार के मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर अपनी मां को युवक द्वारा किए गए गलत कार्य के बारे में बताया। घटनास्थल मिरहची था और परिवारीजन कोतवाली देहात में मुकदमा लिखाने की जिद्द पर अड़े रहे। एसएसपी के आदेश पर सोमवार को पीड़िता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इंद्रेश पाल सिंह ने बताया है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास
कोतवाली नगर में महिला का आरोप है कि बृजमोहन पुत्र मुल्तान सिंह निवासी नयाबांस थाना मिरहची सहित चार लोगों द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गई और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें