फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डार्क जोन से मुक्ति पर किसानों की बांछें खिलीं

Fri, 02 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा में डार्क जोन श्रेणी से विकास खंड का नाम हटाने से क्षेत्रीय किसानों को राहत मिली है। इसके साथ ही किसान खेतों पर निजी सिंचाई साधनों की भी व्यवस्था कर सकेंगे।
विज्ञापन



ढाई दशक से डार्क जोन में चिह्नित विकास खंड के किसानों को सिंचाई की परेशानी हो रही थी। वे जरूरत के बाद भी बोरिंग-नलकूप नहीं लगा पा रहे थे। लेकिन हाल ही में डार्क जोन से पृथक होने के साथ ही विभाग ने यहां बोरिंग तकनीशियन की तैनाती भी कर दी है। इससे किसानों को राहत मिली है। किसानों ने इसका स्वागत किया है।
किसान हरिओम राजपूत ने कहा कि अब किसान सिंचाई के लिए निजी नलकूप लगा सकेंगे। किसान जेपी कश्यप, मदनलाल, मुकेश साहू आदि का कहना है कि पानी की समस्या दूर हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डार्क जोन से हटने का आदेश किसानों के लिए सर्वाधिक सुखद है। अब वे सिंचाई अव्यवस्था वाले क्षेत्र में निजी नलकूप लगवा सकेंगे।
- जगदीश प्रसाद, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई, एटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें