फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीरोजाबाद से अगवा युवक मिरहची में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची में 12 दिन पूर्व जिला फीरोजाबाद से अगवा हुआ युवक शुक्रवार सुबह मिरहची स्थित सिरसा टिप्पू के पास मिल गया। पीड़ित के अनुसार बदमाश उसके हाथ-पैर बांध घसीटकर लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों को देख छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई, वहीं जानकारी पर पहुंची फीरोजाबाद पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन



जिला फीरोजावाद के मोहल्ला तेल मिल कंपाउंड निवासी सनमती जैन अपनी पत्नी से किसी मामले को लेकर चल रहे मुकदमे की तारीख करने गत 20 दिसंबर को दीवानी अदालत गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। तीन दिन बाद भी न मिलने पर परिवारीजनों ने फीरोजाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि युवक का अपहरण कर लिया गया है और पांच लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। न देने पर हत्या करने की धमकी भी दी जा रही थी।


बताते हैं कि शुक्रवार सुबह सात बजे अचानक थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू नहर क्षेत्र की तरफ तीन अज्ञात बदमाश हाथ पैर बांधकर सनमती को घसीटते ले जा रहे थे जिससे उसके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई है। वहां से गुजर रहे लोगों ने देख लिया तो बदमाश युवक को वहीं छोड़कर भाग गए। घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई और घटना की जानकारी कर फीरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें