एटा। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते आए दिन डिपो के चालक-परिचालकों की डग्गामार वाहनों के संचालकों से कहासुनी होती है। इसको लेकर एआरएम बहस्पतिवार को सुबह बस स्टैंड पर जा पहुंचे। वह बसों पर कार्रवाई शुरू करते, इससे पहले ही चालक वाहनों को लेकर भाग गए। उन्होंने दो बसों को पकड़ लिया। संचालक ने बस स्टैंड के बाहर बस न खड़ी करने की बात कही, तक जाकर उन्होंने बसों को जाने दिया।
बस स्टैंड के बाहर आगरा रोड व जीटी रोड पर फर्रूखाबाद, कासगंज जाने के लिए रोडवेज के रंग में रंगी अन्य बसें खड़ी हो जाती हैं। इससे यात्री उन्हें रोडवेज का समझकर बैठ जाते है। उन्हें डग्गामार बस होने की जानकारी तक होती है। इससे रोडवेज की बसों में खाली सीटें रह जाती हैं। इसके चलते आय भी प्रभावित हो रही है। इसका खामियाजा चालक-परिचालकों को भुगतना पड़ता है।
बुधवार की सुबह आगरा रोड पर इसी बात को लेकर चालक-परिचालकों में कहासुनी हुई थी। उन्होंने इसकी शिकायत एआरएम मदनलाल से की गई। जहां बृहस्पतिवार की सुबह वह रोडवेज बस स्टैंड पर जा पहुंचे। उन्हें बस स्टैंड पर देखते ही डग्गामार वाहनों के चालकों में अफरा तफरी मच गई। बसों के संचालक वहां पहुंच गए। उन्होंने बसों का कलर बदलवाने सहित बस छोड़ने के लिए मिन्नत की तब जाकर उन्होंने बसों को छोड़ा। वहीं सचालकों को हिदायत दी कि आगे से बसों को न खड़ा करें।