फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने वालों की भी नहीं छोड़ रहे पैसों के भूखे भेड़िए: विधवा को किया फोन, खाता कर दिया खाली; अब रोटी के लाले

Tue, 13 Feb 2024 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पैसों के भूखे भेड़िए मरने वालों की भी नहीं छोड़ रहे हैं। विधवा को निशाना बनाया। फोन करके उसका खाता काली कर दिया। अब उसे दो वक्त की रोटी के लाले हैं। 
विज्ञापन
man demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सितंबर 2016 में हादसे में एक किसान की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। साइबर ठगों ने महिला का नंबर हासिल करके उसे निशाना बनाया। फोन करके 15 लाख रुपये का चेक आने की बात कही। उससे अपने खाते में रकम डलवा ली। पीड़िता को ठगी की बात चली तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सोंगरा की है। गांव निवासी बबली देवी ने ठगी करने वाले के मोहम्मद सहरोज निवासी अलीगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि 27 नवंबर 2023 की सुबह करीब 10 बजे सहरोज का कॉल आया। फोन करने वाले ने बोला कि मैं अलीगढ़ से बोल रहा है। आपके किसान बीमा योजना के 15 लाख रुपये का चेक आ गया है। 

उरूजबानो के नाम से था खाता

कहा कि आपको मुझे 70 हजार रुपये देने होंगे। अगर रुपये नहीं दिए तो चेक वापस चला जाएगा। महिला का कहना है कि इसके बाद दो बार में 69 हजार 500 रुपये फोन-पे के माध्यम से रकम खाता में डलवाई गई। खाता उरूजबानो के नाम से था। धनराशि डालने के बाद कॉल किया। इस पर फोन बंद जाने लगा। 

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

इसके बाद एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई है। पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर ठगी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला साइबर सेल को भेजा जाएगा। साइबर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें