फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने ठगी की रकम खाता में वापस कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन क्षेत्र के एक युवक से ठगी की रकम साइबर सेल ने उसके खाते में वापस कराई। युवक का चेहरा खुशी से खिल गया। थाना मलावन क्षेत्र के गांव नगला अगर निवासी दिलेश चंद्र के खाते से तीन बार में ऑनलाइन ठगी कर 15 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। जिसने संबंधित बैंक व गेट-वे को ई-मेल करके ठगी गई रकम दिलेश चंद्र के बैंक खाते में वापस कराई।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी अरविंद सिवाल ने बताया कि साइबर ठग बहुत ही शातिर और टेक्नोलॉजी में एक्सपर्ट होते हैं। बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी एटीएम, क्रेडिट कार्ड आदि से संबंधित जानकारी नहीं मांगता। कभी भी फोन कॉल पर अपने बैंक की जानकारी शेयर न करें। किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते व देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है। एटीएम मशीन में एटीएम स्वेप करने से पहले हाथ से चेक कर लें कि कोई कैमरा या डिवाइस पहले से एटीएम मशीन पर लगा तो नहीं है। इन बातों का ध्यान रख साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें