अगापे के वार्षिक उत्सव में मंच पर नृत्य करते बच्चे- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। पुलिस लाइन स्थित अगापे स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर प्रवेश पांडेय, शशी किशोर सक्सेना व किसान नेता ओम प्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम में जैन समाज के राष्ट्रीय संत समर्पण महाराज ने उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर एटा महोत्सव के संयोजक व संस्कार भारती के पदाधिकारियों का पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने सम्मान किया। स्कूल के बच्चों ने कई मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान डायरेक्टर निगहत परवीन, प्रधानाचार्य पूजा भटनागर, नूर अहमद, राकेश कश्यप, नारायण भाष्कर, अनूप भावुक, अकरम खान, अमित स्वरूप, रवींद्र गोला, देवेंद्र लोधी, अजय पालीवाल, कृपाशंकर, सविता, मदन शर्मा, डीके राजपूत, मल्लिका बेगम, प्रवेश भारद्वाल, डौली सक्सेना आदि मौजूद रहे।