फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जागेंगे देव, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

विज्ञापन
मेहता पार्क मार्ग पर देवोत्थान पर्व के चलते सिंघाड़े और सकरगंध खरीदती महिलाएं। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। चार माह से विश्राम कर रहे देव शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी पर जाग जाएंगे। इसीके साथ ही वैवाहिक आयोजनों व अन्य मांगलिक कार्यों की धूम रहेगी। जिले में सैकड़ों विवाह होंगे। कार्तिक शुक्ल एकादशी देवोत्थान पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। शाम को घरों में परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ देवी-देवताओं का आह्वान कर मंगलकामना की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार सहालगों में व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। आभूषण, गारमेंट्स आदि दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। सहालगी सीजन में लोग परिधानों की खरीद कर रहे हैं। व्यवसायी वीरेंद्र गुप्ता बताते हैं कि इस बार देवोत्थान से पहले ही बाजार की रौनक बढ़ी है, अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उधर, सहालग के लिए बैंड बाजे वालों ने नए फिल्मी गानों को तैयार किया है।
तुलसी सालिग्राम का विवाह होगा
घरों में तुलसी-सालिग्राम विवाह का आयोजन भी होगा। इसके लिए गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंदी की खरीद की जा रही है। इस दिन नई फसल के रूप में गन्ना, शकरकंदी, सिंघाड़े को भगवान को समर्पित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम बढ़ाएगा परेशानी
शादी समारोहों की धूम के चलते जाम लोगों की दिक्कत का सबब बनेगा। भीड़ उमडने से जाम के हालात बनेंगे। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें