फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना स्तर क्यूआरटी-एक्शन मोबाइल टीम गठित

विज्ञापन
पुलिस लाइन में दंगाईयों से निपटने को मौक ड्रिल कर अपनी मजबूती दिखती पुलिस। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राम मंदिर फैसले की संभावित तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे ही पुलिस की सक्रियता बढ़ती जा रही है। एसएसपी ने जिले भर के थाना पर क्यूआरटी और एक्शन मोबाइल टीम गठित की गई है, बलवा को लेकर पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में बुधवार को बलवा रिहर्सल कराया गया। डीएम ने पहुंचकर जवानों का मनोबल बढ़ाया। पुलिस लाइन में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों का बलवा का रिहर्सल कराया। एक घंटे तक चलने वाले मॉक ड्रिल में पुलिस ने रिहर्सल किया। एंटी राइट्स कंट्रोल ड्रिल, अश्रु गैस, रबर बुलेट, प्लास्टिक बुलेट आदि के उपयोग कैसे और कब किया जाएगा जानकारी दी गई। एसएसपी ने कहा कि राम मंदिर के फैसले को लेकर हर समय अलर्ट रहना है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रखें कड़ी नजर
पुलिस लाइन में शांति समिति की बैठक डीएम सुखलाल भारती की अध्यक्षता में हुई। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जिले भर में विशेष सकर्तता बरती जाए, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करें। डीएम ने कहा कि समाज के लोगों का दायित्व है कि वह शांति सदभावना बनाएं रखे। एडीएम केपी सिंह, एएसपी संजय कुमार, एएसपी राहुल कुमार, सीएमओ डा. अजय अगवाल, जहीर खां, मो. वारिस, अनंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पेंशनर्स से मांगा सहयोग
पुलिस लाइन में एसएसपी सुनील कुमार ने जिले भर के पेंशनर्स के साथ हुई गोष्ठी में राम मंदिर को लेकर आने वाले फैसले के दौरान समाज में शांति, सौहार्द स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान करने की अपील की गई। इस मौके पर एसएसपी को पेंशनर्स द्वारा दिए गए सुझावों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आवश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें