फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कृभको केंद्र पर डीएपी लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

Mon, 01 Sep 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर के कृभको केंद्र पर अपनी देखरेख में किसानों को खाद वितरित करातीं एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। सादाबाद रोड स्थित कृभको केंद्र पर सोमवार को डीएपी का वितरण किया गया। खबर फैलने पर सैकड़ों की संख्या में पहुंची किसानों की भीड़ हंगामा करने लगी। जानकारी पर एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर किसानों को शांत कर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन


कृभको केंद्र पर किसानों की भीड़ इतनी अधिक थी कि उसे नियंत्रित करना केंद्र के संचालकों के लिए मुश्किल हो गया। सभी किसान पहले तथा अधिक से अधिक खाद की बोरी पाने के लिए हंगामा कर रहे थे। जानकारी पर एसडीएम भावना विमल खुद केंद्र पर पहुंच गईं। एसडीएम के पहुंचते ही अपर जिला सहकारी अधिकारी हरीश कुमार और जलेसर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ केंद्र पर आ गए।
एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने किसानों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए पहले लाइन लगवाई और एक-एक कर खाद का वितरण कराया। एसडीएम ने मुख्यमंत्री का संदेश किसानों को देते हुए कहा बताया कि उर्वरक की कतई कमी नहीं है। हर किसान को जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें