फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा ऐंठने के लिए युवती ने रचा ड्रामा

Sun, 07 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को गोरखपुर की युवती बता आई फोन काल ने पुलिस को तीन दिन से चकरघिन्नी बना रखा था। रविवार को पुलिस ने खुलासा किया वो घर से गायब हो गई थी और पैसे एेंठने के लिए जिस पर बंधक बनाने का आरोप लगाया उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार को युवती की काल के बाद सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने कई घरों में दबिश दी थी। लेकिन युवती का पता नहीं चला। गोरखपुर के थाना वैलीपार में गायब होने पर इसका मामला भी पंजीकृत था। जांच पड़ताल में सामने आया कि लड़की अपनी रिश्तेदारी में चली गई है और उसने धन एंठने के लिए महेंद्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी महेंद्र यादव युवती की प्राथमिकी पर जेल जा चुका है। गोरखपुर के थाना वैलीपार ने भी थाना पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती और उसके पिता दोनों ही पैसा ऐंठने के लिए काम करते हैं। जानकारी में आया है कि युवती गोरखपुर में है और वहां की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें