जंगल में शराब निर्माण का भंडाफोड़
- फोटो : Amar Ujala
आबकारी टीम ने नगला मदिया आदि गांवों के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनने का भंडाफोड़ किया है। मौके से कच्ची शराब और लहन भी मिला है। जबकि धंधेबाज भाग निकले।
जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि सूचना पर गुरुवार की दोपहर टीम के साथ गांव नगला मदिया, नगला कदम तथा न्यौराई में छापामार कार्रवाई की गई। गांव के समीप जंगल में शराब बनाई जा रही थी। टीम को देखते ही धंधेबाज भाग निकले। मौके से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जबकि 2500 लीटर लहन नष्ट कराया गया। आबकारी निरीक्षक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। छापामार कार्रवाई टीम में आबकारी इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के अलावा अशोक कुमार, मुकेश कुमार, अशफाक, हरीशंकर, धर्मवीर सिंह शामिल रहे।