फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर स्वामी की गोली मारकर की हत्या, ट्रैक्टर लूटा

Fri, 08 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
शव को झाड़ियों में फेंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार रात ट्रैक्टर स्वामी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंक कर ट्रैक्टर लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह परिवारीजनों को हुई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अशोक नगर निवासी मुनेश गुप्ता (50) ट्रैक्टर चलाते हैं। वह ट्रैक्टर से बालू-चंबल आदि लेकर जाते हैं। गुरुवार रात मुनेश ट्रैक्टर में बालू डालकर किसी के घर डालने गए थे। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे। घर न लौटने पर परिवारीजनों को चिंता हुई तो फोन किया, लेिकन फोन नहीं उठा। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे थाना पिलुआ के गांव ककरावली रोड़ स्थित झाड़ियों में कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा। सिर में गोली लगी हुई थी। दूसरी तरफ घरवालों ने मुनेश के नंबर पर काल की। तभी यहां खड़े एक युवक ने फोन उठाकर परिवारीजनों को जानकारी दी। हत्या की जानकारी लगते परिवारीजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई थी। परिवारीजनों ने बताया कि गुरुवार रात ट्रैक्टर में बालू भरकर ले गए थे, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे। मुनेश के कनपटी पर गोली मारी गई थी। मौके से ट्रैक्टर-ट्राली भी बरामद नहीं हुई है। मृतक के भाई राजकुमार ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध ट्रैक्टर लूटने और मुनेश की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें