युवक की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन
- फोटो : amar ujala
मनुपुर गांव के युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव जंगल में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पीड़ित पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बागवाला क्षेत्र के गांव मनुपुर निवासी विश्वनाथ (25) पुत्र भूप सिंह 12 मार्च की शाम को घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवारीजन तलाश में जुटे, लेकिन सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह घरवाले विश्वनाथ की तलाश कर रहे थे, तभी गांव के बाहर जंगल में उसकी लाश मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता भूप सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पिता ने गांव में किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। पोस्टमार्टम में युवक की हत्या गला घोंटने के कारण होना मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।