फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर होता हेलमेट तो बच जाती जान

Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव अलीगंज रोड पर धुमरी पुल के पास दो बाइकों की भिड़त हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक आपस में फंस गई। हादसे में दो बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल लाते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस की माने तो दोनाें बाइक पर सवार चारो युवक हेलमेट नहीं पहने थे। यदि हेलमेट पहने होते ही जान बच सकती थी।  
विज्ञापन

मलावन के गांव परतापुर निवासी करन सिंह पुत्र राजबहादुर अपने साथी राजवीर सिंह निवासी जलालपुर के साथ मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर जैथरा से घर लौट रहे थे। दूसरी तरफ निरजेश अपने साथी सचिन निवासी धुमरी के साथ एटा से अपने गांव लौट रहे थे। अलीगंज रोड पर धुमरी पुल के पास दोनों ही तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चाराें युवक सिर के बल अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। घटना के बाद एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और बाइक को एक दूसरे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चार लोग एक दूसरे में फंस चुकी बाइक नहीं निकल पाए। सूचना पर धुमरी चौकी इंचार्ज  मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल लेकर चल दिए। लेकिन रास्ते में घायल करन सिंह ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख तीनों को आगरा रेफर कर दिया है। जैथरा एसओ ने बताया कि दोनाें बाइक पर सवार चारो युवक हेलमेट नहीं पहने थे। यदि हेलमेट पहने होते तो करन की जान बच सकती थी। चारो लोग सिर में चोट लगने के कारण ही गंभीर रुप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें