रोडवेज बस अड्डे के पीछे आगरा रोड पर रोडवेज बस से उतरने वक्त सेना भर्ती से लौट रहे युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। जब युवती ने शोर मचाया उसके साथियों ने हंगामा कर तोड़फोड़ करने की कोशिश की। लेकिन वक्त रहते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए मनचले को हिरासत में ले लिया। युवती ने तहरीर दी है।
रविवार शाम आगरा से आ रही रोडवेज बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। बसअड्डे के पीछे आगरा रोड पर जैसे ही बस रुकी तो झांसी से सेना भर्ती देख लौट रहे युवकों ने युवती को घेरे में लेकर छेड़छाड़ शुुरू कर दी। जब युवती ने शोर मचाया तो उसके साथियों ने हंगामा कर दिया और वाहनों को रोक कर जाम लगाते हुए तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इसी बीच सूचना पर भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और मनचले को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना के कारण देखते ही देखते आगरा रोड छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया है।