दुकान से टॉफी दिलाने के बहाने एक किशोर ने बालिका (7) को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जलेसर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बालिका सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त मोहल्ला सादात हथौड़ा निवासी पंद्रह वर्षीय किशोर वहां पहुंचा और उसे टॉफी दिलाने के बहाने फुसलाकर खेत में ले गया।
बालिका की चीख सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी देकर परिवारीजनों को बुलाया। पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
किशोरी बरामद, युवक हिरासत में
पिलखतरा गांव से सोमवार सुबह हमीरपुर जिले के थाना खन्ना अंतर्गत ज्योरी गांव निवासी एक युवक कल्लू किशोरी का बहला फुसला कर ले गया। पुलिस ने सोमवार शाम किशोरी को युवक के साथ जलेसर कस्बे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।