श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रबंधक ने अय्याशी का अड्डा बना लिया था। इसका खुलासा पीड़िता के परिवारीजनों द्वारा सुनाई गई कई छात्राओं से बातचीत की ऑडियो से हुआ है। यही नहीं प्रबंधक स्कूल की कई करीबी छात्राओं को प्रेम जाल फंसाकर और पास कराने का लालच देकर और फेल कराने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण होटलों में ले जाकर दोस्तों के साथ और स्कूल कार्यालय में करता था। देर शाम को पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हाईस्कूल छात्रा से एक साल तक शारीरिक शोषण के आरोप में नामजद श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्रबंधक जितेंद्र यादव के स्कूल की कई छात्राओं से शारीरिक संबंध थे। वह छात्राओं से बात करने के लिए उन्हें न सिर्फ मोबाइल खरीद कर देता था, बल्कि फोन नंबर अपने खर्च पर रिचार्ज कराता था। एक ऑडियो में प्रबंधक छात्रा को दूसरी छात्रा को उसके पास भेज कर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो ले जाने की कह रहा है। जबकि दूसरे ऑडियो में प्रबंधक दो छात्राओं संग कार्यालय में अय्याशी की बात कह रहा है। वहीं तीसरे ऑडियो में छात्रा को समय निकाल कर एटा के एक होटल में अपने दोस्त के साथ अय्याशी करने की बात कह रहा है। ऑडियो में प्रबंधक एक छात्रा से इलाहाबाद के होटल में और बोर्ड परीक्षा के बाद स्कूल आकर अय्याशी करने की बात कह रहा है। छात्राओं से फोन पर बातचीत का ऑडियो टेप गवाही दे रहा है कि आरोपी जितेंद्र ने शिक्षा के मंदिर को अय्याशी का अड्डा बना लिया था।