बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चौबीसी गांव में बने एक मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
कादरगंज रोड पर स्थिति ग्राम अकबर नगर पलिया में नलकूप पर सो रहे ग्रामीण की मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को एटा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
नाथूराम (60) अपने घर से खाना खाकर लगभग रात्रि नौ बजे नलकूप पर पर सोने के लिए चले गए। रात के समय अज्ञात लोगों ने उसकी मारपीट कर हत्या कर दी। मारपीट से उनके मुंह, कनपटी सहित अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लग गई। जब मृतक का पुत्र बबलू सुबह के समय अपने पिता को देखने के लिए नलकूप पर गया। तो वह पिता को मृत अवस्था में देख दंग रह गया। हत्या की खबर सुनते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण अभी साफ नही हो पाया है।