फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान से लाखों का सामान चोरी

Sat, 10 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सामान चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बूरामंडी स्थित एक परचून की दुकान से शुक्रवार की रात चोर नगदी और लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। दुकान में चोर दीवार और जीने का गेट तोड़कर घुसे थे। घटना से लोगों में दहशत है।  
विज्ञापन

कोतवाली नगर  के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी आशू वार्ष्णेय की बूरा मंडी में परचून की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात में चोर जीना पर लगे दरवाजे और दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में रखा 20 हजार रुपये और लाखों रुपये का सामान ले भागे। घटना की जानकारी शनिवार सुबह दुकान आने पर हुई। दरवाजा खोलते ही भीतर का मंजर देख दुकानदार के होश उड़ गए। दुकान में चोरी की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। वहीं दीवार, गेट तोड़कर हुई चोरी से व्यापारियों में आक्रोश और दहशत है। कारोबारियों ने बताया कि पहले भी बूरा मंडी की कई दुकानों में चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक एक भी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें