अब अवैध शस्त्र फैक्ट्री भी हाईटेक हो गई हैं। फेस बुक के जरिए पुलिस ने शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से बने, अधवने शस्त्र, उपकरण आदि बरामद किए। पुलिस ने एक आरोपी को भी मौके से हिरासत में ले लिया।
पंचायत चुनावउ नजदीक है। चुनाव में शस्त्रों की सप्लाई करने के लिए अमापुर के गांव कमालपुर में शस्त्र फैक्ट्री का संचालन शुरू कर दिया गया। गांव के ही निवासी हाशिम पुत्र मशकूर अहमद ने इन शस्त्रों की बिक्री के लिए फेस बुक का सहारा लिया। फेस बुक एकांउट पर रवाल्वर, तमांचा, पोनिया के अलग अलग रेट निर्धारित कर बिक्री के लिए डाल दिए गए। जब पुलिस की नजर इस एकाउंट पर पड़ी तो पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस की सर्वलाइंस टीम ने छानवीन शुरू कर दी। एकाउंट पर मिले फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। फोन नंबर के माध्यम से पुलिस असली अपराधियों तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के घर से ही देशी रिवाल्वर, पोनिया, 6 तमंचे बने हुए बरामद कर लिए। इसके अलावा अधवने तमंचे व कारतूस, उपकरण आदि भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। यही नहीं उपकरण में बिजली की समस्या से बचने के लिए जेनरेटर की भी व्यवस्था कर रखी थी।
फर्जी नबंर से बना रखा था बेटे का एकाउंट
कासंगंज। शस्त्रों की बिक्री के लिए बेटे के नाम से एकाउंट बनाया गया। इस एकांउट पर बेटे के दोस्त का नंबर डाल दिया गया। पुलिस जब नंबर के आधार पर उस युवक के पास पहुंची तो उसने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी और शस्त्र फैक्ट्री का भंडा फोड हो गया।
पंचायत चुनाव को देखते हुए शस्त्र फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री को पकड़ कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूंछतांछ कर रही है।-राधे मोहन भारद्वाज अपर पुलिस अधीक्षक