फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद अब धोखाधड़ी की मार

Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धोखाधड़ी से ट्रैक्टर ले जाने  वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अब धोखाधड़ी की मार
विज्ञापन

फील्ड आफीसर ने की 2.27 लाख की धोखाधड़ी
ग्राहकों से वाउचर गलत भरवा कर अपने खाते में डलवा ली रकम
मैनेजर की एसएसपी से शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
एटा।
नोटबंदी के बाद अब लोगों को धोखाधड़ी भी झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला एसबीआई की पिलुआ शाखा में सामने आया है। ग्राहकों से वाउचर भरवाने के दौरान धोखाधड़ी कर फील्ड आफिसर ने अपने खाते में 2.27 रुपये डालवा लिए। जानकारी पर शाखा प्रबंधक ने थाने में तहरीर थी। रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर फील्ड आफिसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पिलुआ शाखा में तैनात मैनेजर रविंद्र प्रताप सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार फील्ड आफिसर सुनील चौधरी निवासी एसएफएस सेक्टर 11 रोहिणी दिल्ली, अवागढ़ हाउस में किराये पर रहता है। आरोप है कि फील्ड आफिसर ने 23 जून को कई ग्राहकों से वाउचर भरवाने के दौरान धोखाधड़ी की और  उनके खाते से दो लाख सत्ताईस हजार एक सौ दस रुपये निकाल कर अपने खाते में डाल लिए। जब ग्राहकों ने बैंक आकर अपने खाते चेक किए तो उसमें रुपये नहीं थे। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत मैनेजर से की। ग्राहकों से पूछताछ और जांच पर पता चला कि फील्ड आफिसर ने धोखाधड़ी कर रुपये अपने खाते में डलवा लिए है। शाखा प्रबंधक के मुताबिक शिकायत थाना पुलिस से की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फील्ड आफिसर सुनील चौधरी के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसकी जांच में सामने आया कि आफिसर ने धोखाधड़ी कर वाउचर भुना लिए। एसएसपी से वार्ता करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बैंक के उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। वहां से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र प्रताप सिंह, बैंक मैनेजर, एसबीआई पिलुआ
---------------
बैंक मैनेजर ने फील्ड आफिसर की शिकायत की थी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
राजेश कृष्ण एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें